मंत्री श्रेयसी सिंह का अजगैविनाथ धाम में हुआ भव्य स्वागत, उद्योग लगाने की मांग की गई

सुल्तानगंज में बिहार सरकार की खेल मंत्री सह उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का अजगैवीनाथ धाम की पावन धरती पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गनगनिया मे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता ने मुंह मीठा करते हुए अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया।

मंत्री श्रेयसी सिंह का अजगैविनाथ धाम में हुआ भव्य स्वागत, उद्योग लगाने की मांग की गई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भागलपुरः सुल्तानगंज में बिहार सरकार की खेल मंत्री सह उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का अजगैवीनाथ धाम की पावन धरती पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गनगनिया मे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता ने मुंह मीठा करते हुए अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। 

इस अभिनंदन  कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री अभिषेक कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री मुक्ति सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार ,पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार ,उपाध्यक्ष सुजीत कुमार ,तुलसी कुमार, निखिलेश कुमार,  वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन सिंह, प्रदेश सह संयोजक गौतम सिन्हा, इस कार्यक्रम का अध्यक्षता अजगैवीनाथ धाम पश्चिम  मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में किया गया।

इस मौके पर अजगैवीनाथ धाम पश्चिम  मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने श्रेयसी सिंह से खेल मैदान और उसके सौन्दर्यीकरण की मांग की गई। अजगैविनाथ धाम में बड़े-बड़े उद्योग लगाने की बात और मांग का ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री  श्रेयसी ने कहा कि खेल मैदान का सोंर्दयी करण किया जाएगा। रही बात उद्योग लगाने की तो इसपर सरकार के पटल पर  विचार किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद दिखे। भागलपुर के सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट।